Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन चालक पकड़े गए सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सिंगरौली यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के निर्देशन में 21-22 जून 2026 की मध्यरात्रि को शहर के विभिन्न स्थानों पर औचक वाहन जांच की गई। यातायात थाना पुलिस की अलग-अलग टीमों ने माजन मोड़, निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 120 वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों को शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक का मानसिक संतुलन प्रभावित होता है और वाहन पर नियंत्रण कम हो जाता है, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। चेकिंग के दौरान 12 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके वाहनों को जब्त कर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया। न्यायालय द्वारा इन मामलों में 1.05 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सभी दोषी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को छह माह के लिए निलंबित कराने का प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 से लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियानों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है और पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें, ताकि स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Singrauli, Singrauli | Jun 22, 2026

MORE NEWS

आंधी के साथ उड़ी धूल, पूरे क्षेत्र में छाया कोयले जैसा माहौल

आंधी के साथ उड़ी धूल, पूरे क्षेत्र में छाया कोयले जैसा माहौल

Singrauli, Singrauli | Jun 22, 2026

NCL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को नहीं पता ड्यूटी क्या है?

NCL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को नहीं पता ड्यूटी क्या है?

Singrauli, Singrauli | Jun 21, 2026

माड़ा के मनोरम इको पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम
-----:-----:--- -:----:----:----:----:----:----:--- :--- :---- :-----:----:---
सिंगरौली : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क, माड़ा की सुरम्य पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित हुआ जो कि पर्यटकों की पहली पसंद है । 

यहाँ प्रकृति की गोद में हजारों की संख्या में उमड़े नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा माड़ा इको पार्क परिसर "योग करें, निरोग रहें" और "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस गरिमामय और भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम , सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक श्री सियाज़ के एम , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी,योगा गोल्ड मेडलिस्ट अमन शुक्ला  सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के  सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

#InternationalYogaDay

माड़ा के मनोरम इको पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम -----:-----:--- -:----:----:----:----:----:----:--- :--- :---- :-----:----:--- सिंगरौली : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क, माड़ा की सुरम्य पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित हुआ जो कि पर्यटकों की पहली पसंद है । यहाँ प्रकृति की गोद में हजारों की संख्या में उमड़े नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा माड़ा इको पार्क परिसर "योग करें, निरोग रहें" और "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस गरिमामय और भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम , सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक श्री सियाज़ के एम , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी,योगा गोल्ड मेडलिस्ट अमन शुक्ला सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। #InternationalYogaDay

Singrauli, Singrauli | Jun 21, 2026

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन चालक पकड़े गए सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सिंगरौली यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के निर्देशन में 21-22 जून 2026 की मध्यरात्रि को शहर के विभिन्न स्थानों पर औचक वाहन जांच की गई। यातायात थाना पुलिस की अलग-अलग टीमों ने माजन मोड़, निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 120 वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों को शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक का मानसिक संतुलन प्रभावित होता है और वाहन पर नियंत्रण कम हो जाता है, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। चेकिंग के दौरान 12 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके वाहनों को जब्त कर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया। न्यायालय द्वारा इन मामलों में 1.05 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सभी दोषी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को छह माह के लिए निलंबित कराने का प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 से लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियानों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है और पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें, ताकि स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। - Singrauli News