प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए आवासों के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया तथा उन्हें नए आवासों की चाबी सौंपी गई। वहीं, योजना के तहत नव चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में किया गया, जहां माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा चिन्हित लाभुकों को पूर्ण आवासों की चाबी एवं नव चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
यह पहल ग्रामीण परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन में स्थायित्व और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री आकाश चौधरी , माननीय नगर विधायक श्री कुंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं लाभुकों ने भाग लिया।
IPRD Bihar
Rural Development
#begusarai