सुल्तानपुर: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहें अभियुक्त को बंधुआकला पुलिस ने खोखीपुर मोड से किया गिरफ्तार,1तमंचा व 2कारतूस बरामद
बंधुआकला पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने चंदौली जिले के थाना सैयद राजा के गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी अरबाज खान पुत्र मो.हाफिज निवासी बुकुनपुर को खोखीपुर मोड से गिरफ्तार किया है।पकड़े गये अभियुक्त के पास से पुलिस को 315 बोर का देशी तमंचा व 2जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।