दमोह: दूल्हे के साथ मारपीट मामले में हटा पुलिस ने चार आरोपियों को दमोह न्यायालय में पेश किया, जेल भेजा
Damoh, Damoh | Apr 24, 2026 दमोह जिले के बिजोरी पाठक गांव में दूल्हे से मारपीट के मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों को हटा थाना पुलिस ने आज दमोह न्यायालय में पेश किया,जंहा से माननीय न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने पुलिस बल की मौजूदगी में सभी आरोपियों को न्यायालय से जेल ले जाया गया