परैया: परैया बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद दिया परामर्श
Paraiya, Gaya | Aug 2, 2026 परैया मुख्य बाजार में जय शंकर क्लिनिक गया द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। डॉ. के. डी. प्रसाद के भवन में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संजीव कुमार व डॉ. विनित आनन्द मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच की। शिविर में दमा, शुगर, बीपी व ईसीजी की निशुल्क जाँच हुई। साथ ही बीमारियों के इलाज के बाद निशुल्क दवा भी दिया गया।