उप विकास आयुक्त (DDC), मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों (POs) के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में VB-G RAM G योजना के अंतर्गत प्रखंडवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मिशन कायाकल्प, मानव दिवस सृजन (Persondays Generation), श्रमिक नियोजन, कार्य मांग, कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों का e-KYC, लंबित योजनाओं की स्वीकृति एवं कार्य प्रारंभ, कार्य पूर्णता, समयबद्ध मजदूरी भुगतान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar