हज़ारीबाग: मध्य विद्यालय खरकी में राज्य सरकार द्वारा साइकिलों का वितरण
हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरकी में बुधवार को झारखंड सरकार द्वारा आवंटित साइकिल का वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य बिनोद सोरेन उपस्थित हुए। इस दौरान विद्यालय के 47 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण हुआ। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, वार्ड सदस्या मौजूद रहे।