चूरू: टाऊन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, नवनियुक्त कार्मिकों का हुआ सम्मान
Churu, Churu | Aug 16, 2026 चूरू जिलामुख्यालय स्थित टाउन हॉल में रविवार को राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याण कार्यक्रमों से जुड़े जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राज्य स्तरीय आयोजन से वर्चुअल माध्यम से जुड़ा रहा, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए।