नागौर जिला पुलिस को एक लावारिस दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में भारी मात्रा में डोडा पोस्त मिला है। एसपी ऑफिस ने शनिवार शाम 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर इस कार्रवाई का खुलासा किया, जिसमें पुलिस ने बताया कि गोटन सरहद में चार क्विंटल डोडा पोस्त से भरी पिकअप पुलिस ने जप्त की है। इस डोडा पोस्त की बाजार में कीमत ₹61 लाख 50 हजार है,पुलिस को मौके पर चालक नहीं मिला है।