पट्टी: रमईपुर नेवादा गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, महिला घायल, दी तहरीर
रमईपुर नेवादा गांव की रहने वाली किस्मतुल निशा पत्नी बनारसी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसियों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश के चलते रविवार की दोपहर दो बजे विपक्षी मारपीट करने लगे। जिसमें किस्मतुल निशा को मार-पीट कर घायल कर दिए। घायल महिला रविवार की शाम 4:00 बजे पट्टी कोतवाली पहुंची पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है ।