पट्टी: बीबीपुर बारड़ीह गांव में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में मारपीट, पत्नी हुई घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बारड़ीह में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर रविवार के शाम लगभग 7 बजे विपक्षी एक राय होकर लाठी डंडा लेकर मारपीट करने लगे। इस मारपीट में करन उर्फ सचिन वर्मा व उनकी पत्नी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायल पति पत्नी को इलाज के लिए भेजा।