पट्टी: उड़ैयाडीह बाजार में तेज रफ्तार कार ने किशोर को मारी टक्कर, चक में कराया गया भर्ती
उड़ैयाडीह बाजार निवासी मोहित मिश्रा का 15 वर्षी बेटा कार्तिक सामान लेने बाजार में आया था। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका कर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे उसे काफी चोटे आ गई। घायल किशोर को इलाज के लिए सीएससी में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना शनिवार की शाम 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है।