पट्टी: शरमा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, सीएचसी में चल रहा इलाज
रविवार को रात 8 बजे के आसपास सरमा गांव के निकट पट्टी रोड पर एक अज्ञात वाहन द्वारा ग्राम सरमा निवासी तीर्थराज पुत्र बरसाती उम्र लगभग 31 वर्ष को टक्कर मार दी गई। घायल अर्ध मूर्छित अवस्था में रोड पर पड़ा था। आसपास जुटे लोगो ने परिजनो को सूचना देते हुए घायल को इलाज के सीएचसी पट्टी भिजवाया। सीएचसी पट्टी में घायल का इलाज चल रहा है।