पट्टी: रमईपुर नेवादा गांव में पुरानी रंजिश के चलते महिला की पिटाई, पुलिस से की गई शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव की किस्मतु निशा पत्नी बनारसी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है। उसके पड़ोसियों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश के चलते रविवार को दिन में 3 बजे के आसपास मारने पीटने लगे। जिसमें किस्मतु निशा को मार-पीट कर घायल कर दिए। पीड़ित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है।