गुरूर: बालोद जिले में 56 वर्षीय दुकानदार ने दुकान गई मासूम से की छेड़छाड़, पुरूर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Gurur, Balod | Apr 14, 2026 आरोपित दुकानदार शिव शंकर सिन्हा ने 11 वर्षीय मासूम को पेप्सी का लालच देकर दुकान के अंदर एक कमरे मे ले गया, जहां आरोपित ने बच्ची के साथ अश्लील हरकते और छेड़छाड़ शुरू कर दी। गनीमत रही कि मासूम बच्ची समय रहते आरोपित के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली। किसी तरह से अपने घर पहुंचकर रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी।