दतिया नगर: दतिया में कलेक्टर ने तीन शस्त्र लाइसेंस किए निलंबित
जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखड़े द्वारा पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर जिले के तीन लाइसेंसधारियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।यह कार्रवाई आयुध अधिनियम की धारा 17(3) के तहत की गई है।जारी आदेश के अनुसार जिन व्यक्तियो के लाइसेंस निलंबित किए गए है उनमे रोहित बोहरे, पिता कृष्णकांत बोहरे,जंडेल सिंह, पिता हाकिम सिंह रावत, नाहर सिंह रावत शामिल हैं.