घाघरा: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर, चढ़या खेल मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन
Ghaghra, Gumla | Aug 9, 2026 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चढ़या खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कुगांव पंचायत की मुखिया गीता उरांव,पंचायत समिति सदस्य सरवन उरांव सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच एसएफसी चंदाली गुमला बनाम जय सरना चढ़या छोटा टोली के बीच हुआ।