*टीकमगढ़: खरगापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरो में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल*
*टीकमगढ़/खरगापुर।* खरगापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरो में खुलेआम जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सरेआम ताश के पत्तों पर रुपयों की बाजी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जुए का अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच कर जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।
फिलहाल पुलिस ने वीडियो संज्ञान में आने की बात कही है।