जमुई: STF और टाउन थाना की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से फरार टॉप टेन समेत 3 अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Jamui, Jamui | Jun 19, 2026 SP के निर्देश पर STF और टाउन थाना की पुलिस के संयुक्त छापेमारी में अलग- अलग जगहों से फरार तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें जिले की टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल दो लोग भी शामिल हैं। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उक्त जानकारी शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे टाउन थनाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने दी है।