नानपारा: बैसवारा गांव में दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, नगदी और गृहस्थी का सामान ले गए, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बैसवारा गांव में एक घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने मंगलवार देर रात दीवार तोड़कर घर में सेंध लगाई। वे नकदी, सोने-चांदी के जेवर और गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। बैसवारा गांव की पूनम देवी के मुताबिक, चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया।