जगदलपुर: कालीपुर इलाके के सुभाष चंद्र बोस क्रिकेट ग्राउंड के पास कार सवार युवकों ने 1 युवक के साथ की गाली-गलौज व मारपीट
शहर के कालीपुर इलाके के सुभाषचंद्र बोस क्रिकेट ग्राउंड के पास कार में बैठे कुछ लोगों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज की और इसके बाद मारपीट भी की है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अफसरों ने बताया कि नवो दिव्यपुरी नाम के युवक ने एफआईआर दर्ज करवाई है कि उसके साथ कार सवार युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की है।