जगदलपुर: नए बस स्टैंड, चांदनी चौक सहित अन्य शराब दुकानों की आबकारी और प्रशासन की टीम ने की जांच
जिले के शराब दुकानों में ओवर रेटिंग की मिल रही शिकायत के बाद कलेक्टर हरिस एस के निर्देश पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने जिले के शराब दुकानों की गोपनीय जांच की। जांच में सभी दुकानों में निर्धारित व प्रिंट रेट में ही शराब बेचे जाना पाया गया। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में भी शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में ही विक्रय करना पाया गया