जगदलपुर: शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की शराब दुकानों में ओवर रेट पर शराब बिक्री की शिकायत पर आबकारी व प्रशासन की टीम ने की जांच
जानकारी के मुताबिक शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के शराब दुकानों में ओवर रेट में शराब बेचे जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। शिकायत को देखते हुए कलेक्टर हरीश एस ने शिकायतों की जांच के लिए अपर कलेक्टर सीपी बघेल के नेतृत्व में जांच के लिए टीम बनाई थी। टीम द्वारा गोपनीय तरीके से जिले के शराब दुकानों में ग्राहकों को भेजकर शराब क्रय किया गया लेकिन सभी दुकानों में निधर्