जगदलपुर: मानदेय आहरण की समस्या को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने जिला कार्यालय में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने जिला कार्यालय पहुंच कलेक्टर हरीश एस को मानदेय आहरण से संबंधित समस्या के निकारकरण हेतु ज्ञापन सौंपा है।जिसमे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने कहा है कि विगत 4 माह से बस्तर जिला में कार्यरत् राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त कर्मचारीयों का मानदेय आहरण समय से नहीं हो रहा है।