डलमऊ: उसरी मजरे चंदई चरुहार गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में की ₹40000 की नकदी समेत लाखों रुपए के जेवरात की चोरी
गदागंज थाना क्षेत्र के उसरी मजरे चंदई चरुहार गांव के राज करन सिंह ने गदागंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि अज्ञात चोरों ने मेरे घर में घुसकर घर में रखे ₹40000 नगद व अंगूठी,झुमकी, हार समेत अन्य सामान उठा ले गए, टूटा हुआ बक्सा कुछ दूरी पर मिला है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्य करने की मांग की है।