डलमऊ: पूरे दुर्जन मजरे धर्मापुर के ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम डलमऊ से गांव की समस्या को दूर करने की उठाई मांग
डलमऊ तहसील क्षेत्र के पूरे दुर्जन मजरे धर्मापुर गांव के ग्राम प्रधान एवं दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम डलमऊ को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि गांव का एक दबंग है, जो खड़ंजा बनने नहीं दे रहा है।जिसकी वजह से गांव में पानी भरा रहता है। आने जाने में लोगों को दिक्कत होती है।दर्जनों ग्रामीणों ने मांग की है कि मौके की जांच कर कर उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए।