डलमऊ: डलमऊ के सलोन मार्ग पर ट्रक की टक्कर से घोड़ा हुआ घायल, पृथ्वी संरक्षण के सदस्य आयुष्मान ने घोड़े का कराया उपचार
डलमऊ के सलोन मार्ग पर ट्रक ने घोड़े को टक्कर मार दिया। जिससे घोड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया वैसे तो उस मार्ग से सैकड़ो लोग गुजरे लेकिन किसी की नजर उस घायल बेजुबान घोड़े पर नहीं पड़ी लेकिन उधर से गुजर रहे पृथ्वी संरक्षण के सदस्य आयुष्मान और शिव की नजर दर्द से तड़पते घोड़े पर पड़ी, पहले तो उन्होंने घोड़े के जख्मों को साफ किया फिर पशु चिकित्सक को जानकारी दी।