बांका: स्मार्ट विलेज बाबरचक में टोपोग्राफिकल सर्वे के लिए डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल को दिया प्रशस्ति पत्र
Banka, Banka | Jan 2, 2025 रजौन प्रखंड में बन रहे स्मार्ट विलेज बाबरचक में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बांका द्वारा टोपोग्राफिकल सर्वे कराया गया था। जिसको लेकर गुरुवार की शाम 6 बजे डीएम अंशुल कुमार ने अपने कार्यालय में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर शब्बीरउद्दीन ,सहायक प्रोफेसर डॉ राधा कृष्ण व सर्वे में शामिल छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।