धार: धार में ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर शुरू, बच्चों को मिल रहा राज्य स्तरीय मार्गदर्शन
Dhar, Dhar | May 23, 2025 धार में ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर शुरू, बच्चों को मिल रहा राज्य स्तरीय मार्गदर्शन।शुक्रवार शाम 4:00 बजे पुलिस लाइन धार में ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। यह शिविर बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने और उन्हें खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से संचालित हो रहा है।