धार: वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित विकासखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मचारी 26 मई को करेंगे धरना प्रदर्शन
Dhar, Dhar | May 23, 2025 डही विकासखंड शिक्षा कार्यालय में कर्मचारियों को वेतन नही मिलने को लेकर मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार द्वारा 26 मई को धरना आंदोलन किया जाएगा। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार अध्यक्ष दंगलदास बैरागी ने बताया कि वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को काफी समस्या आ रही है।