धार: ग्राम उटावद के पास बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
Dhar, Dhar | May 22, 2025 ग्राम उटावद के पास बिजली के खंभे पर काम करते वक्त युवक को लगा करंट, मौके पर हुई दर्दनाक मौत।धार जिले के ग्राम उटावद के पास एक युवक की बिजली के खंभे पर काम करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई।यह दर्दनाक हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे का है। 25 वर्षीय विजय नामक युवक बिजली के खंभे पर काम कर रहा था, तभी अचानक उसे तेज करंट लग गया।