भिंड नगर: प्रधानमंत्री कल करेंगे भिण्ड सहित 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण
भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जिनमें उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के भिण्ड, हरपालपुर, टीकमगढ़ और महाराजा छत्रसाल