उदयपुर में BJP की चुनावी रणनीति बैठक, कार्यकर्ताओं को सीएम भजनलाल का बड़ा संदेश
उदयपुर। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उदयपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार में उदयपुर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार और युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने ढाई साल में 1.78 लाख युवाओं को नियुक्तियां दी हैं।
#BhajanLalSharma #BJP #Rajasthan #Udaipur #RajasthanPolitics PanchayatElection
Dungarpur, Dungarpur | Aug 2, 2026