बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट में बैल की एंट्री, पहली मंजिल पर कलेक्टर ऑफिस तक पहुंचा
बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। छुट्टी के दिन कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट खुला रह गया... और एक बैल आराम से सीढ़ियां चढ़ते हुए पहली मंजिल पर जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया।
सूचना मिलते ही गौ सेवक नयन वसिटा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद बैल को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई जनहानि या नुकसान नहीं हुआ।
रेस्क्यू देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए कि छुट्टी के दिन कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट खुला क्यों था? उनका कहना है कि सुरक्षा में ऐसी लापरवाही भविष्य में बड़े हादसे की वजह बन सकती है। अब लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
#Banswara #BanswaraNews #CollectorOffice #Collectorate #Rajasthan