उदयपुर में 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव, CM भजनलाल ने किया चंदन रोपण
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज उदयपुर में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने चंदन का पौधा लगाकर प्रदेश में पहली बार विकसित हो रहे चंदन वनों की शुरुआत को नई दिशा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को चंदन की खुशबू से महकाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि राज्य में हर साल 10 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं और आने वाले वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में ड्रोन से बीज प्रसारण तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया। वहीं, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हर नागरिक से अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने की अपील की गई।
उदयपुर के इस वन महोत्सव में करीब 3 हजार लोगों ने भाग लिया।
#Udaipur #Rajasthan #BhajanLalSharma #VanMahotsav #ForestFestival