रुधौली: बस्ती: ग्राम पंचायत रौनहिया को जोड़ने वाली सड़क जर्जर, राहगीर हो रहे परेशान
Rudhauli, Basti | Dec 28, 2025 बस्ती जनपद के रुधौली विकासखंड की ग्राम पंचायत रौनहिया को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह सड़क कई वर्षों से अधूरी पड़ी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है।