बस्ती जनपद के रुधौली विकासखंड के सिसवा गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। इससे आमजन और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। गांव की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फैली गंदगी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे आवागमन करने वाले लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी गुड्डू, महेश और राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने सफाई कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।