रुधौली: सियारादेई निवासी होमगार्ड जवान का बेटा बना अग्निवीर, बस्ती में साथियों और ग्रामीणों ने बांटी मिठाइयां
Rudhauli, Basti | Dec 22, 2025 बस्ती रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राके सियारादेई निवासी होमगार्ड जवान राजेंद्र पाल चौधरी के पुत्र आशुतोष चौधरी का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत चयन हो गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सोमवार को दिन में लगभग 3 बजे होमगार्ड जवानों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और परिवार को बधाई दी।