रुधौली: मझौआ कला रौनाहिया में दर्जनों बीघा फसल डूबी, किसानों ने माइनर पर बने साइफन को बंद करने की जिम्मेदारी से की मांग
Rudhauli, Basti | Dec 26, 2025 रुधौली विकासखंड की ग्राम पंचायत मझौआ कला रौनाहिया में सरयू नहर खंड-4 पर बने माइनर की जर्जर हालत के कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया है। इस जलभराव से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और बीज सड़ने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय किसान इसरार अहमद ने बताया कि लगभग 35 बीघा फसल पानी में डूब चुकी है।