पुन्हाना: पुन्हाना मुक्तिधाम आश्रम के समीप एक मकान में लगी आग,एक बाइक और नगदी सहित लाखों का सामान जलकर राख
Punahana, Nuh | Mar 28, 2024 पीड़ित राजेन्द्र निवासी वार्ड नं. 14 ने आज बताया कि बीती रात वो अपने परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। रात्रि एक बजे के करीब घर के अंदर कमरे में खड़ी मोटरसाइकिल से अचानक तेज धमाका हुआ तो उनकी नींद खुल गई। अंदर जाकर देखा तो कमरे में आग लगी हुई थी, जिसमें बाइक सहित लड़की के दहेज का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।