गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोस्त की पेचकस घोपकर की हत्या
गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के रहने वाले 25 साल के युवक की सीने में ताबड़तोड़ पेचकस घोप कर हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त के साथ दूसरे दोस्त की गलतफहमी दूर करने गया था। इस दौरान दोस्त के भाई के साले, दोस्त और एक अन्य युवक ने मृतक पर हमला कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।