गाज़ियाबाद: वेव सिटी क्षेत्र में बदमाशों ने डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काटा, FIR दर्ज: ACP ने दी जानकारी
थाना वेव सिटी क्षेत्र स्थित बम्हेटा इलाके में चार बदमाशों ने मिलकर एक डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस मामले में सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे ACP वेव सिटी उपासना पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी की रात संजय अपने कमरे में सो रहे थे कि 3-4 लोग घुस आए व नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया और फिर उनके प्राईवेट पार्ट को काट दिया।