गाज़ियाबाद: भीम आर्मी चीफ व सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद DM कार्यालय पर किया प्रदर्शन
यूपी के मथुरा में भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद जिलाधिकारी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान वहां मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक लिखित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।