गाज़ियाबाद: रईसपुर गांव में बैलगाड़ी पर हुई दुल्हन की विदाई, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन
गाजियाबाद के रईसपुर गांव में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां के निवासी सुरविंदर किसान ने अपनी शादी को सामाजिक महोत्सव के रूप में मनाया। ये शादी गाजियाबाद की गोविंदपुरम स्थित श्री गणपति फॉर्म में हुई। यहां पहुंचने वाले तमाम मेहमान इस अनूठी शादी को देखकर हैरान रह गए। अब इस शादी से जुड़ा वीडियो सोमवार शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।