गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने पटाखे बनाने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध सामग्री व उपकरण बरामद
गाजियाबाद में अवैध पटाखों के निर्माण का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के मंडोला गांव में एक बंद मैरिज हॉल में छापेमारी कर सोमवार शाम करीब 4 बजे दीपक और सागर नाम के 2 शातिर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।