गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली चुराने आए बदमाश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में सेवाधाम के पास देर रात कार सवार करीब आधा दर्जन बदमाश एक घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर फरार हो गए।