🚨 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एसीबी ने कार से बरामद की घूस की रकम
भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर तहसील क्षेत्र से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एसीबी टोंक इकाई ने कार्रवाई करते हुए पटवार हल्का उंचा, तहसील जहाजपुर में तैनात पटवारी भंवर सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अनुसार परिवादी ने हेल्पलाइन नंबर 1064 के माध्यम से शिकायत दी थी कि न्यायालय के निर्णय की पालना में उसके पिता के पक्ष में जमीन की डिक्री करने के बदले पटवारी द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
इसके बाद एसीबी टोंक टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी पटवारी ने परिवादी को अपनी कार में बैठाकर रिश्वत की राशि कार के डैश बॉक्स में रखवाई, जहां से एसीबी टीम ने 20 हजार रुपए बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निव�