Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
image
image

*अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन करेगा राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश पर भव्य स्वागत* भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल भीलवाड़ा ,अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला भीलवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के भीलवाड़ा मंगल प्रवेश के अवसर पर 25 जुलाई को गोलप्याऊ चौराहे पर भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के नगर आगमन को लेकर फेडरेशन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहेंगे तथा पुष्प वर्षा कर संतश्री का भावपूर्ण स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक होगा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा इस स्वागत कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों की भी सहभागिता रहेगी। फेडरेशन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर गोलप्याऊ चौराहे पर पहुंचकर राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के भव्य स्वागत में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 21, 2026

MORE NEWS

भीलवाड़ा, Hamirgarh में हवाई जहाज क्रैश की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने डाबला निवासी ओमप्रकाश गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई के बाद मामले की जांच जारी है।

#Hamirgarh #Bhilwara #RajasthanNews #FakeNews #CyberCrime PoliceAction ViralNews HarPalBharat

भीलवाड़ा, Hamirgarh में हवाई जहाज क्रैश की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने डाबला निवासी ओमप्रकाश गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई के बाद मामले की जांच जारी है। #Hamirgarh #Bhilwara #RajasthanNews #FakeNews #CyberCrime PoliceAction ViralNews HarPalBharat

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

IGNITE 2026 — A Celebration of New Beginnings! ✨
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के Freshers का स्वागत हुआ जोश, मस्ती और शानदार यादों के साथ! 🌸🎶💃
फूलों की बारिश से भव्य स्वागत, धमाकेदार डांस, म्यूजिक, मजेदार गेम्स और One-Minute Games ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। 🎉
👑 Mr. Fresher 2026 — सिद्धेश आंचलिया
🌸 Miss Fresher 2026 — भावना शर्मा
निदेशक श्री साहिबज्योत भाटिया ने विद्यार्थियों को संदेश दिया — स्कूल की यादें और दोस्तियां हमेशा साथ रहती हैं। खुद के प्रति ईमानदार रहें और हमेशा अपने Best Version बनने का प्रयास करें। Green Valley हमेशा आपके मार्गदर्शन के लिए आपके साथ रहेगा। ❤️
विद्यार्थियों ने शानदार आयोजन के लिए प्राचार्या श्रीमती अलका सिंघा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती रमा का दिल से आभार व्यक्त किया। 🙏
🔥 IGNITE 2026 — Spark. Shine. Succeed. ✨ #gvps #bhilwara #schoollife
#Ignite2026 #FreshersParty GreenValleyPublicSchool ClassXI NewBeginnings SchoolLife SchoolMemories FriendshipForever StudentLife GreenValleyFamily SparkShineSucceed

IGNITE 2026 — A Celebration of New Beginnings! ✨ ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के Freshers का स्वागत हुआ जोश, मस्ती और शानदार यादों के साथ! 🌸🎶💃 फूलों की बारिश से भव्य स्वागत, धमाकेदार डांस, म्यूजिक, मजेदार गेम्स और One-Minute Games ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। 🎉 👑 Mr. Fresher 2026 — सिद्धेश आंचलिया 🌸 Miss Fresher 2026 — भावना शर्मा निदेशक श्री साहिबज्योत भाटिया ने विद्यार्थियों को संदेश दिया — स्कूल की यादें और दोस्तियां हमेशा साथ रहती हैं। खुद के प्रति ईमानदार रहें और हमेशा अपने Best Version बनने का प्रयास करें। Green Valley हमेशा आपके मार्गदर्शन के लिए आपके साथ रहेगा। ❤️ विद्यार्थियों ने शानदार आयोजन के लिए प्राचार्या श्रीमती अलका सिंघा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती रमा का दिल से आभार व्यक्त किया। 🙏 🔥 IGNITE 2026 — Spark. Shine. Succeed. ✨ #gvps #bhilwara #schoollife #Ignite2026 #FreshersParty GreenValleyPublicSchool ClassXI NewBeginnings SchoolLife SchoolMemories FriendshipForever StudentLife GreenValleyFamily SparkShineSucceed

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

🇮🇳 एक पिता का गर्व… जब एक ही घर से निकले 3 वर्दीधारी अफसर! ❤️

राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां के सरकारी स्कूल एकलखोरी में सेकंड ग्रेड टीचर मोहनराम ईशरवाल के परिवार ने सफलता की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

तीन बच्चों ने देश की अग्रिम सेवाओं में अपनी जगह बनाकर पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। 👮‍♂️🇮🇳

अपने बच्चों की सफलता पर पिता मोहनराम ईशरवाल ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने तीन-तीन वर्दीधारी बच्चों का पिता होना अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य और गर्व बताया।

एक शिक्षक, जिसने दूसरों के बच्चों का भविष्य संवारा… उसी पिता के अपने तीन बच्चों ने देशसेवा की राह चुनकर परिवार का नाम रोशन कर दिया। ❤️🙏

सच में, संतान की सफलता से बड़ा पिता के लिए कोई सम्मान नहीं। 🇮🇳❤️

#Rajasthan #Jodhpur #Osian #SuccessStory #ProudFather RajasthanNews Inspiration ViralNews Police DeshSeva Motivation

🇮🇳 एक पिता का गर्व… जब एक ही घर से निकले 3 वर्दीधारी अफसर! ❤️ राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां के सरकारी स्कूल एकलखोरी में सेकंड ग्रेड टीचर मोहनराम ईशरवाल के परिवार ने सफलता की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। तीन बच्चों ने देश की अग्रिम सेवाओं में अपनी जगह बनाकर पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। 👮‍♂️🇮🇳 अपने बच्चों की सफलता पर पिता मोहनराम ईशरवाल ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने तीन-तीन वर्दीधारी बच्चों का पिता होना अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य और गर्व बताया। एक शिक्षक, जिसने दूसरों के बच्चों का भविष्य संवारा… उसी पिता के अपने तीन बच्चों ने देशसेवा की राह चुनकर परिवार का नाम रोशन कर दिया। ❤️🙏 सच में, संतान की सफलता से बड़ा पिता के लिए कोई सम्मान नहीं। 🇮🇳❤️ #Rajasthan #Jodhpur #Osian #SuccessStory #ProudFather RajasthanNews Inspiration ViralNews Police DeshSeva Motivation

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

कैंसर से बचना है तो थाली और दिनचर्या बदलें: हंसराज चौधरी*
भारत विकास परिषद की संगोष्ठी में बोले- प्रकृति के जितना करीब रहेंगे, कैंसर से उतना ही दूर रहेंगे

शाहपुरा : मूलचन्द पेसवानी ( वरिष्ठ पत्रकार)
कैंसर का नाम सुनते ही डरने की बजाय इससे बचाव के उपायों पर ध्यान देना जरूरी है। स्वस्थ जीवन की शुरुआत अस्पताल से नहीं, बल्कि हमारी रसोई और दिनचर्या से होती है। रिफाइंड तेल और बाजार के नमक का उपयोग कम करने के साथ सीजनल, रीजनल और ऑरिजनल आहार को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यह बात वैद्य हंसराज चौधरी, संस्थापक अध्यक्ष श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान मोतीबोर का खेड़ा, रायला ने कही।
वे सोमवार को भारत विकास परिषद शाखा शाहपुरा की ओर से गांधीपुरी स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘कैंसर रोग : बचाव, जागरूकता एवं उपचार’ विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भाविप के प्रांतीय पदाधिकारी जयदेव जोशी और आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति के सचिव विजय सिंह मौजूद रहे।
चौधरी ने कैंसर से बचाव के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से समझाया। उन्होंने कहा कि संयमित जीवन और संयमित आहार स्वस्थ रहने की सबसे बड़ी कुंजी है। बाजार के फास्ट फूड के बजाय घर और खेत से मिलने वाले उत्पादों का अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति से दूरी बढ़ने के साथ जीवनशैली भी बदल रही है। प्रकृति के जितना करीब रहेंगे, कैंसर से उतना ही दूर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आज लोग दिखावे और आडंबर पर बड़ी राशि खर्च कर रहे हैं। यदि इसी राशि का कुछ हिस्सा गुणवत्तापूर्ण खान-पान पर खर्च किया जाए तो स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी जोर दिया और कैंसर से संबंधित रक्त जांच के प्रति लोगों को जागरूक किया।
महिलाओं और युवतियों को खान-पान, पहनावे, स्वच्छता और तनावमुक्त जीवन के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही भारत सरकार की ओर से कैंसर रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया।
भाविप अध्यक्ष पवन बांगड़ ने स्वागत करते हुए कहा कि कैंसर की बढ़ती भयावहता को देखते हुए परिषद ने यह नवाचार किया है और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे। परमेश्वर कुमावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए चौधरी का परिचय दिया। अंत में जयदेव जोशी ने आभार जताया।
श्रीनवग्रह आश्रम में अब तक हजारों कैंसर रोगियों को उपचार एवं मार्गदर्शन दिए जाने की जानकारी भी कार्यक्रम में साझा की गई।

कैंसर से बचना है तो थाली और दिनचर्या बदलें: हंसराज चौधरी* भारत विकास परिषद की संगोष्ठी में बोले- प्रकृति के जितना करीब रहेंगे, कैंसर से उतना ही दूर रहेंगे शाहपुरा : मूलचन्द पेसवानी ( वरिष्ठ पत्रकार) कैंसर का नाम सुनते ही डरने की बजाय इससे बचाव के उपायों पर ध्यान देना जरूरी है। स्वस्थ जीवन की शुरुआत अस्पताल से नहीं, बल्कि हमारी रसोई और दिनचर्या से होती है। रिफाइंड तेल और बाजार के नमक का उपयोग कम करने के साथ सीजनल, रीजनल और ऑरिजनल आहार को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यह बात वैद्य हंसराज चौधरी, संस्थापक अध्यक्ष श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान मोतीबोर का खेड़ा, रायला ने कही। वे सोमवार को भारत विकास परिषद शाखा शाहपुरा की ओर से गांधीपुरी स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘कैंसर रोग : बचाव, जागरूकता एवं उपचार’ विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भाविप के प्रांतीय पदाधिकारी जयदेव जोशी और आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति के सचिव विजय सिंह मौजूद रहे। चौधरी ने कैंसर से बचाव के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से समझाया। उन्होंने कहा कि संयमित जीवन और संयमित आहार स्वस्थ रहने की सबसे बड़ी कुंजी है। बाजार के फास्ट फूड के बजाय घर और खेत से मिलने वाले उत्पादों का अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति से दूरी बढ़ने के साथ जीवनशैली भी बदल रही है। प्रकृति के जितना करीब रहेंगे, कैंसर से उतना ही दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज लोग दिखावे और आडंबर पर बड़ी राशि खर्च कर रहे हैं। यदि इसी राशि का कुछ हिस्सा गुणवत्तापूर्ण खान-पान पर खर्च किया जाए तो स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी जोर दिया और कैंसर से संबंधित रक्त जांच के प्रति लोगों को जागरूक किया। महिलाओं और युवतियों को खान-पान, पहनावे, स्वच्छता और तनावमुक्त जीवन के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही भारत सरकार की ओर से कैंसर रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया। भाविप अध्यक्ष पवन बांगड़ ने स्वागत करते हुए कहा कि कैंसर की बढ़ती भयावहता को देखते हुए परिषद ने यह नवाचार किया है और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे। परमेश्वर कुमावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए चौधरी का परिचय दिया। अंत में जयदेव जोशी ने आभार जताया। श्रीनवग्रह आश्रम में अब तक हजारों कैंसर रोगियों को उपचार एवं मार्गदर्शन दिए जाने की जानकारी भी कार्यक्रम में साझा की गई।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

शान्ति विहार कॉलोनी में सीसी रोड,नाली व चौधरी पेट्रोल पम्प से मणियार कॉटेज तक नाले का निर्माण, कॉलोनी में हेण्डपम्प व चौधरी पेट्रोल पम्प पर बस स्टॉप आदि का अभाव

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा/भीलवाड़ा रोड चौधरी पेट्रोल पम्प व मणियार कॉटेज के पास वार्ड नम्बर 12 शान्ति विहार कॉलोनी में सीसी रोड व नालियां नही होने के कारण बरसात के दिनों में रास्ते मे बहुत कीचड़ हो जाता जिसके कर बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।जब कॉलोनी वासी व उनके बच्चे-बच्चियां पढ़ने के लिए अपने घरों से बाहर विद्यालय कर लिए निकलते है तो कीचड़ ही कीचड़  नजर आता है बच्चे-बच्चियों के जूते-ड्रेस सब कीचड़ में हो जाते है।कॉलोनी वासी भी जब मजदूरी के लिए बाहर निकलते है तो उनको भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।हमारे घरों से भी नहाने,कपड़े धोने व बतर्न धोने का जो पानी आता है तो वह भी कॉलोनी की सड़क पर फेल जाता है जिससे भी कीचड़ होने से कॉलोनी वासियो को बहुत परेशानी होती है।कीचड़ के कारण मच्छरों से भी बहुत बड़ा खतरा पैदा हो रहा है जिससे कभी भी किसी भी कॉलोनी वासियो को डेंगू जैसी बीमारीया हो सकती है।
अभी थाने से चौधरी पेट्रोल पम्प तक जो डिवाइडर बनाया गया है उसके पास भी सड़क किनारे नाला बनाया जाए जिससे कॉलोनी के पानी की निकासी हो सके।कॉलोनी के आगे से भी बरसात के समय सारा पानी मेंन रोड पर ही आता है इसलिए नाला बनाना बहुत आवश्यक है।
शांति विहार कॉलोनी वासियो का कहना है कि मौहल्ले में रोड लाईट भी नही है जिससे रात को पूरी कॉलोनी अंधेरे में रहती है।रात को कोई चोर उच्चका भी आ जाये तो भी पता नही चलता है।इसलिए कॉलोनी में लाईट की समस्या का भी समाधान किया जाए।वार्ड नम्बर 12 शांति विहार कॉलोनी में पीने के पानी की भी बहुत समस्या है यहा अभी भी चम्बल का पानी नही पहुच पाया है और ना ही इस कॉलोनी में कोई हेण्डपम्प है जिससे पीने का पानी भर सके।एक और चौधरी पेट्रोल पम्प पर बस स्टॉप भी बनाया जाए शांति विहार कॉलोनी,शिवपुरा आदि कॉलोनी के लोगो को शाहपुरा बस स्टैंड पर जाना पड़ता जो यहा से 2 किलो मीटर दूर पड़ता है इसलिए चौधरी पेट्रोल पम्प के यहा बस स्टॉप बनाया जाए जिससे कॉलोनी वासियो को आने-जाने के लिए आसानी हो सके।

शान्ति विहार कॉलोनी में सीसी रोड,नाली व चौधरी पेट्रोल पम्प से मणियार कॉटेज तक नाले का निर्माण, कॉलोनी में हेण्डपम्प व चौधरी पेट्रोल पम्प पर बस स्टॉप आदि का अभाव शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक शाहपुरा/भीलवाड़ा रोड चौधरी पेट्रोल पम्प व मणियार कॉटेज के पास वार्ड नम्बर 12 शान्ति विहार कॉलोनी में सीसी रोड व नालियां नही होने के कारण बरसात के दिनों में रास्ते मे बहुत कीचड़ हो जाता जिसके कर बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।जब कॉलोनी वासी व उनके बच्चे-बच्चियां पढ़ने के लिए अपने घरों से बाहर विद्यालय कर लिए निकलते है तो कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है बच्चे-बच्चियों के जूते-ड्रेस सब कीचड़ में हो जाते है।कॉलोनी वासी भी जब मजदूरी के लिए बाहर निकलते है तो उनको भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।हमारे घरों से भी नहाने,कपड़े धोने व बतर्न धोने का जो पानी आता है तो वह भी कॉलोनी की सड़क पर फेल जाता है जिससे भी कीचड़ होने से कॉलोनी वासियो को बहुत परेशानी होती है।कीचड़ के कारण मच्छरों से भी बहुत बड़ा खतरा पैदा हो रहा है जिससे कभी भी किसी भी कॉलोनी वासियो को डेंगू जैसी बीमारीया हो सकती है। अभी थाने से चौधरी पेट्रोल पम्प तक जो डिवाइडर बनाया गया है उसके पास भी सड़क किनारे नाला बनाया जाए जिससे कॉलोनी के पानी की निकासी हो सके।कॉलोनी के आगे से भी बरसात के समय सारा पानी मेंन रोड पर ही आता है इसलिए नाला बनाना बहुत आवश्यक है। शांति विहार कॉलोनी वासियो का कहना है कि मौहल्ले में रोड लाईट भी नही है जिससे रात को पूरी कॉलोनी अंधेरे में रहती है।रात को कोई चोर उच्चका भी आ जाये तो भी पता नही चलता है।इसलिए कॉलोनी में लाईट की समस्या का भी समाधान किया जाए।वार्ड नम्बर 12 शांति विहार कॉलोनी में पीने के पानी की भी बहुत समस्या है यहा अभी भी चम्बल का पानी नही पहुच पाया है और ना ही इस कॉलोनी में कोई हेण्डपम्प है जिससे पीने का पानी भर सके।एक और चौधरी पेट्रोल पम्प पर बस स्टॉप भी बनाया जाए शांति विहार कॉलोनी,शिवपुरा आदि कॉलोनी के लोगो को शाहपुरा बस स्टैंड पर जाना पड़ता जो यहा से 2 किलो मीटर दूर पड़ता है इसलिए चौधरी पेट्रोल पम्प के यहा बस स्टॉप बनाया जाए जिससे कॉलोनी वासियो को आने-जाने के लिए आसानी हो सके।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 10, 2026

*अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन करेगा राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश पर भव्य स्वागत* भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल भीलवाड़ा ,अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला भीलवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के भीलवाड़ा मंगल प्रवेश के अवसर पर 25 जुलाई को गोलप्याऊ चौराहे पर भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के नगर आगमन को लेकर फेडरेशन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहेंगे तथा पुष्प वर्षा कर संतश्री का भावपूर्ण स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक होगा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा इस स्वागत कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों की भी सहभागिता रहेगी। फेडरेशन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर गोलप्याऊ चौराहे पर पहुंचकर राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के भव्य स्वागत में सहभागी बनने का आग्रह किया है। - Bhilwara News