फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात, पीआरडी जवान ने जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पास बेहोशी हालत में अज्ञात पड़ा हुआ था। तभी स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल पीआरडी जवान राजू को मौके पर भेजा। राजू ने 108 एंबुलेंस की सहायता से अज्ञात को जिला अस्पताल लोहिया में इलाज के लिए भर्ती कराया है। डॉक्टर ने अज्ञात को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया और अज्ञात की शिनाख्त के लिए पुलिस सूचना भेज दी।