प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान आयोजित धर्म संसद में सनातन बोर्ड की स्थापना को मिली मंजूरी
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज सोमवार को सेक्टर 17 में धर्म संसद का आयोजन किया गया,जिसमें वफ्फ बोर्ड की तर्ज पर सनातन बोर्ड की स्थापना को मंजूरी दी गई,जिसे सनातन हिंदू बोर्ड 2025 कहा जाएगा,यह बोर्ड एक स्वतंत्र निकाय के रूप में काम करेगा,जिसमें चारों संप्रदाय के प्रमुख जगद्गुरु सदस्य होंगे,धर्मांतरण रोकने और मठ मंदिरों को सरकार से मुक्त करने का काम बोर्ड का होगा